सुपौल। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन कार्यक्रम के तहत बसंतपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय सातनपट्टी के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण दल गुरुवार को रवाना हुआ। विद्यालय अध्यक्ष सह उप मुखिया प्रमोद साह, भूतपूर्व मुखिया धर्मेंद्र पासवान, प्रधानाध्यापक रविन्द्र राम, शिक्षक मो. अमनतुल्लाह अंसारी, पिंकी कुमारी, ज्योति कुमारी, बीबी नजीना प्रवीण, सचिव राजकुमारी देवी और समाजसेवी विनोद यादव ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया।
प्रधानाध्यापक रविन्द्र राम ने बताया कि परिभ्रमण दल में 60 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जो मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर मंदिर और रेलवे कारखाने का भ्रमण करेंगे। इसके अलावा गणपतगंज के पेरुमल विष्णु मंदिर का भी अवलोकन किया जाएगा।
भूतपूर्व मुखिया धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक दौरों से विद्यार्थियों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। वहीं, प्रधानाध्यापक ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रशासन और शिक्षकों की इस पहल से छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया।
कोई टिप्पणी नहीं