Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : समदा गढ़-शिवनगर में चैती नवरात्रि के प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत स्थित चैती दुर्गा मंदिर, समदा गढ़-शिवनगर में चैती नवरात्रि को लेकर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को विधिपूर्वक किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा।

क्षेत्रीय महिलाओं ने लोकगीतों के साथ पूजा-अर्चना करते हुए नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई की। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार समदा गढ़-शिवनगर से प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में निकालकर रानीगंज चौक होते हुए पूर्वी कोसी तटबंध के पास लगभग 4 किमी दूर कोसी नदी में विसर्जित किया गया। मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह माता की आरती और पूजा कर मन्नतें मांगी।

विसर्जन के दौरान भीमनगर थाना पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रही। वहीं पूजा समिति के सदस्य भी सक्रिय भूमिका में नजर आए।

 आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि चैती नवरात्रि को लेकर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतिमा स्थापना और मेले का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि समदा गढ़-शिवनगर में वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में यह आयोजन होता आ रहा है। कलश स्थापना के दिन बाल कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा भी निकाली गई थी, जिनमें कई कन्याओं ने पूरी नवरात्रि निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर सचिव नितेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष बबन यादव, कृष कुमार यादव, पवन यादव, मिथिलेश मुखिया, शोभनन्द, आशीष, पप्पू, विवेक, दिलखुश, मिथलेश यादव, दिनेश कुमार दिनकर, नंदकिशोर भारती, अरुण कुमार राउत, शिव कुमार यादव, प्रभु नारायण यादव, मनीष प्रकाश मणि, कंचन मुखिया, संदीप कुमार शर्मा, पूनम पौद्दार, लालू यादव, विपिन कुमार यादव, बिजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, शंभु यादव, जितेंद्र, अमित, कुंदन, रामप्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं