सुपौल। रामनवमी के पावन अवसर पर एकल अभियान सुपौल जिला कार्यालय की ओर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा अभियान के अध्यक्ष डॉ. राजा सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में आचार्य, सेवाव्रती एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ता भगवा वस्त्र धारण किए हुए, हाथों में भगवा ध्वज लिए, श्रीरामचरित मानस के दोहे गाते और "जय श्रीराम" का उद्घोष करते हुए नगर भ्रमण कर रहे थे। शोभायात्रा की भव्यता देखते ही बनती थी, जो बाद में मुख्य शोभायात्रा में सम्मिलित हो गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. राजा सिंह ने बताया कि एकल अभियान का उद्देश्य ऐसे बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं जा पाते हैं। अभियान इन बच्चों को संस्कारयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। शोभायात्रा में नलिन जायसवाल, अशोक शर्मा, रामाधार सिंह, मनोज कुमार, संजीव यादव, प्रदीप आर्य, रंजीत कुमार, नीलू दीदी, रितू दीदी, लाखो दीदी, ललन कुमार, गौतम कुमार, पूनम दीदी एवं रामचंद्र जी समेत अनेक लोग शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं