सुपौल। व्यापार संघ सुपौल के नये सत्र 2025-28 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी की अध्यक्षता में पहली कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की। घोषित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में उमेद कुमार जैन एवं सुशील कुमार चौधरी, सचिव युगल किशोर अग्रवाल, संयुक्त सचिव रामकुमार चौधरी, सहायक सचिव राजेश कुमार और कोषाध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा का चयन किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगनाथ चौधरी, गंगासागर अग्रवाल, गुरु प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार चौधरी, विनोद जैन, बालेन्द्र साह, पवन अग्रवाल, सुनील कुमार जयसवाल, अभय कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार चौधरी, मनीष चौधरी, दिलीप शर्मा, धीरज अग्रवाल और योगेन्द्र चौधरी शामिल हैं।
व्यापार संघ द्वारा जनकल्याणकारी गतिविधियों को सुसंगठित ढंग से संचालित करने हेतु चार समितियों का गठन भी किया गया। इनमें स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं जनकल्याण कार्यक्रम शामिल हैं। इन समितियों के संयोजक क्रमशः राहुल कुमार (गोलू), चंदन कुमार, रंजन कुमार सिंह और श्री अवधेश कुमार चौधरी बनाए गए।
इसके अतिरिक्त, व्यापार संघ के संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, विश्वनाथ चौधरी, योगेन्द्र प्रसाद साह (हनुमान जी) एवं डॉ. सुब्रत मुखर्जी को शामिल किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का संचालन सचिव युगल किशोर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, समितियों के संयोजक एवं संरक्षक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं