Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अभियंता की पत्नी से जेवर साफ करने के नाम पर दो लाख के गहने ठगे


सुपौल। वीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के कोसी कॉलोनी स्थित आवास संख्या डी-4 में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक कनीय अभियंता राजेशा मंडल की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी गीता देवी से जेवर साफ करने के बहाने लगभग दो लाख रुपये मूल्य के गहने लेकर फरार हो गए।

घटना के समय अभियंता राजेशा मंडल ड्यूटी पर नेपाल में थे। गीता देवी ने सबसे पहले पति को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में जब अभियंता घर पहुंचे तो गीता देवी ने पूरी घटना की जानकारी दी। घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में है और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, हालांकि सूचना मिलने तक काफी देर हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाने के सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह और एएसआई धीरेन्द्र कुमार शास्त्री दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीड़िता गीता देवी ने बताया कि दो युवक साबुन और सर्फ बेचने के बहाने घर आए थे। पहले उन्होंने बाजार से सस्ते दर पर सामान देने की बात कही, फिर गहनों को "लाल और चमकदार" करने का झांसा दिया। शुरुआत में उन्होंने पायल को साफ कर लौटा दिया जिससे भरोसा बना। इसके बाद उन्होंने कान के गहने और घर के अन्य जेवर मांगे। उन्होंने सारे गहनों को एक प्लास्टिक की पुड़िया में बंद कर यह कहकर दिया कि इसे एक घंटे बाद खोलना। जब वे जाने लगे और पुड़िया खोली गई, तो उसमें ईंट और पत्थर के टुकड़े मिले।

बताया गया कि घटना से पहले भी कोसी कॉलोनी के अन्य घरों को ठगों ने निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन महिलाओं की सतर्कता के कारण वे सफल नहीं हो सके। ठगों की पहचान एक सफेद कमीज और नीली जींस पहने दो युवकों के रूप में की गई है जो अपाचे बाइक से आए थे।

थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि घटना को लेकर वीरपुर नगर क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं