- प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया गया जोर
सुपौल। भारतीय जनता पार्टी के निर्मली विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन शनिवार को भपटियाही स्थित होटल शोभा भवन में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मधुबनी जिला प्रभारी रामकुमार राय ने किया।
सम्मेलन में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए रामकुमार राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्हीं के अथक परिश्रम से पार्टी मजबूत होती है और जन-जन तक अपनी बात पहुंचा पाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे हर बूथ पर संगठन को सशक्त करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
सम्मेलन में ऋषिकेश राघव, सरोज झा, मनोरंजन झा, दिलीप सिंह, पवन अग्रवाल, बैद्यनाथ भगत, प्रीतम रजक, विजय कुमार सिंह, सुशील कुमार मोदी, स्मृति कुमारी, सीमा कुमारी, उषा देवी, विनीता देवी, ममता झा, किरण कुशवाहा, रामप्रसाद मंडल, मखन साह, सत्यनारायण शर्मा, मुकेश कुमार मेहता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं