सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग में बुधवार को तकनीकी सहायक विवेक कुमार के स्थानांतरण पर एक सादगीपूर्ण एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक निदेशक शशि कुमार ने किया।
विदाई समारोह में उपस्थित कर्मियों द्वारा विवेक कुमार को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि उनका तबादला सहरसा कमिश्नरी में हुआ है, जहां वे गुरुवार से अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर सहायक निदेशक शशि कुमार ने कहा कि विवेक कुमार अपने कार्यकाल के दौरान अत्यंत समर्पित, कर्मठ और लगनशील रहे हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया था, जो उनके कार्य के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।
विदाई के दौरान कार्यालय के सभी कर्मी भावुक नजर आए। लिपिक मुस्कान जी, राजा जी, आशीष जी सहित सामाजिक सुरक्षा कोषांग के समस्त कर्मचारियों ने विवेक कुमार को उनके नए पदस्थापन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोई टिप्पणी नहीं