Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : रामनवमी पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

 


सुपौल। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को निर्मली प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से नगर पंचायत निर्मली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व निर्मली डीएसपी राजू रंजन कुमार ने किया। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह, बीडीओ आरुषि शर्मा, सीओ विजय प्रताप सिंह, निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल, मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह, कुनौली थानाध्यक्ष राजू कुमार सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

फ्लैग मार्च की शुरुआत निर्मली थाना से हुई, जो दस लाख चौक स्थित चैती दुर्गा स्थान, शहर के मुख्य मार्गों तथा ग्रामीण इलाकों से होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुआ।

मार्च के दौरान आम लोगों से अपील की गई कि वे रामनवमी पर्व को पूरी श्रद्धा, भक्ति और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। प्रशासन ने यह भी कहा कि किसी तरह की अफवाह या उपद्रव की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामनवमी को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय व आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है, वहीं प्रशासनिक तैयारियों ने लोगों में सुरक्षा का विश्वास भी जगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं