Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी



सुपौल। महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान को लेकर बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का संचालन जीविका की बीपीएम ऋतु कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम 13 जून तक चलेगा, जिसमें प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। मंगलवार को बनेलीपट्टी पंचायत में दो स्थानों पर, भगवानपुर और भीमनगर पंचायत में एक-एक स्थान पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में करीब 45 मिनट का वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से चलाया गया, जिसमें महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें सतत जीवकोपार्जन योजना, नशा मुक्ति अभियान, बालिका साइकिल योजना, बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना और कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय योजना जैसे प्रमुख योजनाएं शामिल थीं।

इस अवसर पर जीविका के सीसी रवि रंजन, राजकुमारी, पवन कुमार झा, अविनाश कुमार वर्मा और श्रवण कुमार सन्यासी सहित अन्य कैडर भी उपस्थित थे। इन सभी ने मिलकर महिलाओं को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने में सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है, ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं