Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

‘हर घर झंडा’ अभियान का हुआ शुभारंभ, युवा कांग्रेस ने भरा बदलाव का संकल्प



सुपौल। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के बैनर तले सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत में 'जय भीम, जय अंबेडकर, जय संविधान चौपाल' कार्यक्रम के तहत ‘हर घर झंडा’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान की शुरुआत युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने की।

कार्यक्रम में सुपौल जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि पूरे जिले के हर घर पर कांग्रेस का झंडा लहराए। इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि सुपौल विधानसभा क्षेत्र में ‘हर घर झंडा’ अभियान अब गति पकड़ चुका है। कहा कि कल से सभी कार्यकर्ता अपने-अपने टोले और मोहल्लों में घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा लगाएंगे और लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ेंगे।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर हैं, जिससे आम जनता परेशान है। मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि 5 दिसंबर तक सभी भूमिहीनों को जमीन दी जाएगी, लेकिन आज भी 65% भूमिहीन परिवार पलायन को मजबूर हैं। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।

झा ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ई-श्रम कार्ड के नाम पर जनता को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता ने ठान लिया है—इस बार सत्ता परिवर्तन ज़रूरी है।

कार्यक्रम में भावेश झा, मोहम्मद सफीक, कारी सदा, सुरेश पासी, बबलू सदा, कालेश्वर राम, संजय मुखिया, खुशबू खातून, सावित्री देवी, बचनी देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं