Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

दीक्षांत परेड में दिखा अनुशासन और परिश्रम का संगम, 38 नव प्रशिक्षु बने राष्ट्र सेवा के लिए तैयार

  • उपमहानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा ने दी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं


सुपौल। रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र आसनपुर कुपहा में गुरुवार को प्रथम प्लाटून कमांडर कंडेंस कोर्स का भव्य दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 12 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत 38 नव प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूर्ण कर राष्ट्र सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

इस विशेष अवसर पर उपमहानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। परेड समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी माधवचंद्र घोष ने उनका स्वागत किया। परेड के दौरान एक उप निरीक्षक और 37 नव सहायक उप निरीक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली।

प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट इंडोर: सहायक उप निरीक्षक अंशुलिपिक प्रियंका, बेस्ट आउटडोर: सहायक उप निरीक्षक अभिमन्यु, बेस्ट फायर: सहायक उप निरीक्षक हंसराज सैनी, बेस्ट इन स्पोर्ट्स: सहायक उप निरीक्षक योगेश कुमार, स्पेशल टैलेंट: सहायक उप निरीक्षक रेडियोग्राफर प्रियंका हलदर को दिया गया। इन सभी को उपमहानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा द्वारा शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पदचिन्ह समारोह में प्रशिक्षुओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में पदचिन्ह सौंपे गए।

कोर्स में उत्तर प्रदेश से 21, बिहार से 4, राजस्थान से 5, मध्य प्रदेश से 3, हरियाणा से 2, दिल्ली से 2 और उत्तराखंड से 1 प्रशिक्षु शामिल थे। इनमें 36 सहायक उप निरीक्षक आशुलिपिक, एक सहायक उप निरीक्षक रेडियोग्राफर और एक उप निरीक्षक पायनियर शामिल हैं।

उपमहानिरीक्षक श्री शर्मा ने बताया कि ये नव प्रशिक्षु नेपाल, भूटान जैसे अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा विभिन्न राज्यों में जाकर देश सेवा का दायित्व निभाएंगे। समारोह के सफल आयोजन में उप कमांडेंट प्रभाकर कुमार वैध, कोर्स अधिकारी अंसल श्रीवास्तव, कोर्स काउंसलर, प्रशिक्षकगण एवं सभी संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं