Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : जन सुराज कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, विकास और भ्रष्टाचार पर हुई चर्चा



सुपौल। जन सुराज कार्यकर्ताओं की निर्मली विधानसभा स्तरीय बैठक सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के पिपराखुर्द पंचायत के दाहुपट्टी गांव, वार्ड 8 में आयोजित की गई। यह बैठक जन सुराज महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष शांति कुमारी की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्रदेव साह ने कहा कि लालू और नीतीश के 30 वर्षों के शासनकाल में बिहार का विकास पिछड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना रिश्वत के थाना और ब्लॉक में कोई काम नहीं होता। पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कहा कि बिहार सरकार किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शांति कुमारी ने कहा कि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का स्पष्ट कहना है कि अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनी, तो युवाओं का पलायन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि नए उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएंगे, ताकि बिहार के लोग यहीं रोजगार पा सकें। बुजुर्गों को ₹2000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। महिलाओं के लिए सस्ता लोन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे लघु उद्योग खोलकर आत्मनिर्भर बन सकें। 

प्रखंड अध्यक्ष अनमोल भारती ने कहा कि नीतीश सरकार में सिर्फ सड़क, स्वास्थ्य और बिजली में सुधार हुआ, लेकिन बाकी क्षेत्रों में बिहार पीछे रह गया। किसानों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है और सरकार का ध्यान उनकी समस्याओं पर नहीं है। बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां जन सुराज कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व मनाया।

इस बैठक में जिला महासचिव नरेश नयन, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष तपेश्वर यादव, किशनपुर प्रखंड अध्यक्ष अरुण भारती, राजू झा, सुमित कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, कोमल कुमारी, लोकेश जायसवाल, उर्मिला कुमारी सहित जन सुराज के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं