Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जदयू विधायक गोपाल मंडल का किया पुतला दहन


सुपौल। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में समर्थकों ने सुपौल के महावीर चौक पर जदयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधायक गोपाल मंडल का पुतला दहन किया।

श्री झा ने कहा कि विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधायक गोपाल मंडल बिहार की माताओं और बहनों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी।

कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए खड़ी रही है और किसी भी स्थिति में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे भी कई बार सार्वजनिक मंचों से महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर चुके हैं, और अब उनके विधायक भी इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, जो निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह गोपाल मंडल ने सार्वजनिक मंच से अशोभनीय टिप्पणियां की हैं, वह असहनीय है। अगर जल्द ही गोपाल मंडल पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस माताओं और बहनों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में सुलेखा देवी, अनीता देवी, भावना देवी, सूरज कुमार, लखन कुमार, राजू पासवान, सत्यम राम, दिनेश कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं