Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मली विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

 


सुपौल। भारतीय जनता पार्टी की निर्मली विधानसभा स्तरीय बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में निर्मली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक आवश्यक है, क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने, मंडल कार्य समितियों की घोषणा करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में जिला मंत्री केशव कुमार गुड्डू, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सीमा कुशवाहा, विजय कुमार, जिला मंत्री प्रियतम रजक, ममता झा, महामंत्री गोपाल साह, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष किशोर ठाकुर, चंदन गुप्ता, बीरेंद्र मंडल, अनिल साह, गोपाल प्रसाद, भरत सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और चुनावी रणनीतियों को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं