Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा


सुपौल। पथरा उत्तर पंचायत के जोल्हनियां वार्ड नंबर 6 में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दयालाल चौधरी के दरवाजे पर स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित की गई।

कलश यात्रा में 111 कुंवारी कन्याओं और सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ माथे पर कलश धारण कर हनुमान मंदिर परिसर से यात्रा शुरू की। यात्रा निर्मली बाजार होते हुए खैरदाहा नदी पहुंची, जहां पंडित नारायण झा और रंजीत झा के मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कैशवनगर होते हुए पुनः हनुमान मंदिर परिसर में लौटकर कलश स्थापित किया गया।

इसके बाद विधिवत अनुष्ठान और 24 घंटे के अखंड रामधुनि का शुभारंभ किया गया। सनातन धर्म में प्राण-प्रतिष्ठा का विशेष महत्व होता है, जिसमें मूर्ति रूप को जीवंत करने के लिए वैदिक मंत्रों से देवता की अलौकिक शक्तियों का आह्वान किया जाता है। इसी कारण यह माना जाता है कि पत्थर में भी भगवान विराजते हैं।

कलश यात्रा के सफल आयोजन में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद चौधरी, सूरज चौधरी, सहदेव चौधरी, पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, मुखिया मसरूदीन, पूर्व मुखिया हेम नारायण मंडल, संजीत चौधरी, पैक्स अध्यक्ष अरूण प्रसाद मंडल, विष्णु कुमार, सुनील कुमार पासवान, प्रमोद कुमार मंडल, कुशुम लाल सादा और हरी लाल मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अहम भूमिका निभाई। 



कोई टिप्पणी नहीं