सुपौल। मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के बसंतपुर प्रखंड के रतनपुर पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया संतोष कुमार मेहता को सम्मानित किया गया। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और विभागीय सचिव ने शुक्रवार को आयोजित समारोह में संतोष मेहता को रतनपुर पैक्स द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार, रतनपुर पैक्स को जिले में प्रथम एवं राज्य स्तर पर छठा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए विभाग द्वारा संतोष मेहता को मोमेंटो प्रदान किया गया और पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।
इस सम्मान से बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने संतोष मेहता को बधाई दी। बधाई देने वालों में संजय यादव, अनिल खेड़वार, तपेश चंद्र मिश्रा, संजय मेहता, कृष्णदेव गोइत, सूर्यनारायण झा, सुनील मेहता, मौसम खेड़वार, नेहा मौसम खेड़वार, उमेश मेहता, मो. सलीम समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं