सुपौल। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को एक नामजद प्राथमिक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने जानकारी दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शाहपुर पृथ्वी पट्टी निवासी प्रभाष कुमार सिंह उर्फ मोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ थाना कांड संख्या 279/24 के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं