Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर हुआ श्रीराम जन्मोत्सव प्रसंग



सुपौल। आध्यात्मिक सत्संग समिति सुपौल के तत्वावधान में श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में आयोजित चार दिवसीय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर श्रीराम जन्मोत्सव प्रसंग की कथा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

आज के यजमान के रूप में श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष उमेश ठाकुर रहे। कथा आरंभ होने से पूर्व समिति के सदस्य रामकुमार चौधरी, नलिन जायसवाल, हीरालाल कामत, चंदन चौधरी, सियावर शर्मा और श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी के सचिव रमेश मिश्रा ने सामूहिक रूप से व्यासपीठ पूजन किया।

श्री श्री 108 पूज्य बाल व्यास जी महाराज के परम शिष्य मानस भास्कर पं. विद्यासागर महाराज ने कथा में भगवान श्रीराम के अवतार के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि जब-जब संसार में अधर्म, पापाचार और दुराचार बढ़ता है, तब-तब भगवान निर्गुण से सगुण साकार रूप में अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने श्रद्धा को बताया कि भगवान केवल राक्षसों का विनाश करने नहीं आते, बल्कि भक्तों के प्रेम और भक्ति के कारण वे कौशल्या माता और यशोदा माता के आंगन में बाल रूप में अवतरित होते हैं।

कार्यक्रम में देव नारायण चौधरी, संजीव कुमार सिंह बबलू, अभिषेक गुप्ता, देवी प्रसाद सिन्हा, योगेंद्र साह, नत्थू चौधरी, सुनैना देवी, आशा देवी, अनीता देवी, पूनम जायसवाल, रंभा सिन्हा, रेणु देवी, लक्ष्मी कुमारी, अर्पना जायसवाल, लीला देवी, पवन अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं