सुपौल। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार के आवास पर मंगलवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चुनचुन कुमार ने की। इसमें आगामी 08 मार्च को लखीचंद हाई स्कूल परिसर में होने वाले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव के कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव एवं युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत जोर-शोर से किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार यादव ने कहा कि आम सभा की सफलता के लिए सभी प्रखंडों के साथ-साथ सिमराही बाजार और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश और राज्य की मौजूदा स्थिति गंभीर है और लोग कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।
बैठक में राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर, प्रतापगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिन्हा, दीपक चौधरी, महेश पांडे, मोहम्मद मुर्तजा, सूर्यनारायण मेहता, सरोज जायसवाल, मो. अंजार, मो. सज्जाद, मो. गुलाम रसूल, मो. जियाउद्दीन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं