Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हुई चर्चा


सुपौल। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनीश अख्तर के आवास पर रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी, बसंतपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने की। इस दौरान बूथ कमेटी को मजबूत करने और संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक जीवेश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने चंपारण से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। मिश्रा ने बताया कि इस यात्रा के तहत कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार जल्द ही सुपौल आने वाले हैं, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयारियों में जुटी है।

मिश्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस बिहार में नई क्रांति लाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है।

बैठक में मुकेश कुमार पप्पू, शमशेर आलम, विनोद यादव, अमरनाथ झा, मो. मुस्तफा, चंदन सिंह, मो. अंसार, मो. अयूब, हरिनाथ झा, अशोक राम, महेंद्र गोहिवार, महेंद्र यादव, चुनचुन कुमार, लक्ष्मी सरदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं