Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विवाहिता खुशबू हत्या कांड मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार


सुपौल। डगमारा थाना क्षेत्र के कमलपुर में विवाहिता खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है। वह मृतका के पति का दादा बताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में मुख्य आरोपी, मृतका का पति, अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि रविवार रात विवाहिता खुशबू की मौत के बाद सोमवार सुबह उनके परिजन पहुंचे और इसे हत्या करार देते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 12/25 दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अनुसंधान में एएसआई अमरेश सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं