Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : बिहार दिवस पर निकाली गई प्रभातफेरी, गूंजे जागरूकता के नारे



सुपौल। छातापुर मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से शनिवार को बिहार दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। विद्यालय प्रबंधन की निगरानी में आयोजित इस प्रभातफेरी में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विविध नारे लगाए। गौरवशाली इतिहास से जुड़े स्लोगन और महापुरुषों के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा।

सुरपत सिंह उच्च प्लस टू विद्यालय से एचएम गुरुचरण पासवान तथा मध्य विद्यालय छातापुर कोरियानी से एचएम श्याम लाल मंडल सुमन के नेतृत्व में एसएच 91 पर प्रभातफेरी निकाली गई। छात्रों ने उमंग और जोश के साथ मुख्यालय बाजार का भ्रमण किया और बिहार दिवस का जयघोष किया। इस दौरान छात्रों ने "हम सबका एक ही विचार, उठो जागो और बनाओ नया बिहार", "बिहार का अतीत है महान, यही है भारत की पहचान", "लड़का-लड़की एक समान, सबको शिक्षा, सबको मान" जैसे जागरूकता से भरे नारे लगाए।

विद्यालय लौटने के बाद शिक्षकों ने छात्रों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं और बिहार के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। साथ ही बिहार के सर्वांगीण विकास और समृद्धि के लिए सभी से योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिक्षक बंसी लाल यादव, अभिनव कुमार, संगीता देवी, कुमारी निर्मला, रंजना सिन्हा, रानी कुमारी, शरीक अब्दुला, विद्यानंद यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं