Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : लापता व्‍यक्ति को पुलिस ने 72 घंटे में किया सकुशल बरामद



सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत डगमारा थाना क्षेत्र से लापता हुए 46 वर्षीय अशोक कामत को पुलिस ने कोसी दियारा इलाके से सकुशल बरामद कर लिया है। इस सफलता को डगमारा और कुनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने महज 72 घंटे के भीतर हासिल किया।

डगमारा गांव के वार्ड संख्या-05 निवासी देव नारायण कामत ने अपने पुत्र अशोक कामत के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार अशोक कामत बुधवार को डगमारा चौक की ओर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। जब काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने डगमारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही डगमारा थानाध्यक्ष रामानुज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें डगमारा और कुनौली थाना की पुलिस शामिल थी। टीम ने तकनीकी निगरानी और गश्त बढ़ाकर खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर शुक्रवार देर शाम को कोसी दियारा इलाके में छापेमारी कर अशोक कामत को बरामद कर लिया गया।

निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन ने बताया कि मामले में डगमारा थानाध्यक्ष ने 10/25 कांड संख्या दर्ज कर विशेष टीम गठित की थी। लगातार गश्त और तकनीकी निगरानी के माध्यम से पुलिस को सफलता मिली। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं