सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना परिसर में शनिवार को राजस्व कर्मचारी अजय कुमार और सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार झा के संयुक्त तत्वावधान में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े 12 पुराने और एक नए मामले सहित कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई।
राजस्व कर्मचारी अजय कुमार ने बताया कि जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन विवाद से जुड़े मामले सामने आए। दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के अवलोकन और दलीलों को सुनने के बाद 02 पुराने मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 11 मामलों की सुनवाई अगले जनता दरबार में की जाएगी।
थाना स्तर पर जनता दरबार के आयोजन से भूमि विवाद से जूझ रहे लोगों को त्वरित न्याय मिल रहा है। इससे आपसी विवाद कम होने के साथ-साथ प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी सरल हो रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने भूमि विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का लाभ उठाएं।
कोई टिप्पणी नहीं