Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : महाविष्णु यज्ञ का हुआ शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब


 सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत सूरजापुर पंचायत के परसा बीरबल वार्ड नंबर 14 में श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं, जिन्होंने तिलाठी स्थित धर्मघाट नदी से कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा पंचायत के विभिन्न वार्डों से होकर यज्ञ स्थल तक पहुंची।

कलश यात्रा में साधु-संतों के साथ यज्ञ कमेटी के सदस्य, नवयुवक, जनप्रतिनिधि, बैंड-बाजा दल, चार पहिया वाहन और बाइक सवार श्रद्धालु भी शामिल रहे। यज्ञ स्थल पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के समक्ष विधि-विधान से जल अर्पण किया गया, जिसके बाद सभी भक्तों ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद और शरबत ग्रहण किया।

पंचायत के मुखिया महानंद पासवान और भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भिंडवार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। सोमवार को यज्ञ का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान हवन, सत्संग और प्रतिदिन शाम में रामलीला का आयोजन होगा।

यज्ञस्थली पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पानी, शौचालय और ठहरने की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम और पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात रहेंगे। दूर-दराज से संत-महात्माओं का आगमन जारी है और आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के अलावा जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यज्ञ आयोजन में सहयोग देने वालों में बच्चा लाल मुखिया (अध्यक्ष), कृष्णदेव मुखिया (सचिव), नरेश मुखिया (कोषाध्यक्ष), कैलु पंडित, दिनेश मरीक, शिवनारायण ठढिया, अझोधी मुखिया, महावीर मुखिया, संदीप भिंडवार, कैलाश पंडित, रंजीत दास, ब्रह्मदेव रजक सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं