सुपौल। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में बी.एस.एस. कॉलेज, सुपौल के छह मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए दिया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में वंदना कुमारी (अंग्रेजी), पंकज कुमार (हिंदी), मो. कलीमुद्दीन (उर्दू), संजना सिन्हा (इतिहास), मेघा कुमारी (भौतिकी), अनुराधा कुमारी (रसायन शास्त्र) शामिल है। कॉलेज के शिक्षकों और सहपाठियों ने भी सम्मानित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से कॉलेज की प्रतिष्ठा बढ़ी है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
छात्रों की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए इसे कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कोई टिप्पणी नहीं