Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महाशिवरात्रि पर जिले के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़



सुपौल। महाशिवरात्रि का पर्व जिले भर में आस्था और श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विधि व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थीं।

एसडीओ ने किया मंदिरों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

महाशिवरात्रि के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष तिलहेश्वर मंदिर न्यास समिति इंद्रवीर कुमार ने विभिन्न शिवालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसरों में तैनात पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष विधि व्यवस्था की गई थी ताकि पूजा-अर्चना सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने बाबा तिलहेश्वर महादेव मंदिर, सुखपुर का विशेष रूप से भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तिलहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों से बातचीत की और आगामी 1 एवं 2 मार्च को आयोजित होने वाले तिलहेश्वर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि महोत्सव की व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की जाए। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। महोत्सव के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समुचित योजना बनाई जाए।

पूरे अनुमंडल क्षेत्र में शांति और भक्तिमय माहौल में महाशिवरात्रि का आयोजन संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से की गई सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था सफल रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।




कोई टिप्पणी नहीं