इस दौरान उन्होंने पांच नाव, 20 हजार बोतल पानी, 20 हजार पैकेट खाना और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता के नसीब में हर साल बाढ़ क्यों लिखी गई है? उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ नियंत्रण के नाम पर खर्च होने वाले पैसे का हिसाब क्यों नहीं दिया जा रहा है?
उन्होंने यह भी कहा कि हाईडैम बनाने को लेकर सड़क से लेकर सांसद तक आंदोलन किया जाएगा। सांसद पप्पू यादव ने सख्त लहजे में कहा कि कोसी और सीमांचल को लूटने का चारागाह क्यों बनाया गया है। कोसी और फरक्का नदी में गाद का अंबार लगा हुआ है, लेकिन इसे निकालने की कोशिश नहीं की जा रही है। अगर दोनों जगह से गाद नहीं हटाया गया तो एक दिन निश्चित रूप से महाप्रलय आएगी।
कोई टिप्पणी नहीं