Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बाढ़ की स्थिति में हो रहा सुधार, लोग लौट रहे अपने घर : डीएम



सुपौल। नेपाल में अत्यधिक बारिश के बाद 28 सितंबर को 56 वर्षों के बाद कोसी नदी में इतना अधिक पानी आया था, लेकिन अब जलस्तर घटने के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। जिले के पांच प्रखंड के 10 पंचायत पूर्ण और 21 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित हुए, जिससे लगभग 1 लाख 30 हजार 235 लोग प्रभावित हुए। यह बातें बुधवार को डीएम कौशल कुमार ने अपने कार्यालय वेश्‍म में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। डीएम ने बताया क‍ि बाढ़ पीड़ितों के लिये जोर-शोर से राहत बचाव कार्य चलाया गया। जिला प्रशासन द्वारा घरों की क्षति का आकलन कराया जाएगा और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बताया क‍ि बाढ़ का पानी कम होने के बाद लोग तटबंध या उंचे स्‍थान से अपने घर लौट रहे हैं।
पीड़ितों के लिये विभिन्‍न प्रकार के कार्य किये गये जिसमें:-
- 239 नावों की व्यवस्था की गई।
- 47 सामुदायिक रसोई केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां अब तक 2 लाख 56 हजार 274 लोगों को भोजन कराया गया है।
- 09 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए, जहां 3540 पीड़ित रह रहे हैं।
- 43 हजार 414 लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया।
- 38 हजार 522 लोगों को पॉलीथीन शीट दी गई है।
- पशुपालकों के बीच 67 क्विंटल पशुचारा का वितरण किया गया है।
- 31 मेडिकल कैंप चलाए जा रहे हैं, जहां अब तक 2 हजार 143 लोगों का इलाज किया गया है।
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा 780 किलो ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है।
- 22 पशु कैंप चलाए जा रहे हैं, जहां अब तक 3 हजार 563 पशु का इलाज किया गया है।
- 126 नए चापाकल लगाए गए हैं और 09 शौचालय का निर्माण कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं