Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल सदर अस्पताल में जीविका दीदियों ने संभाली सफाई व्यवस्था



सुपौल। सदर अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध भोजन मिले, इसके लिए जीविका दीदियों ने सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नूतन वर्मा, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डीपीएम विजय कुमार साहनी, डॉ. मनु कुमारी और प्रबंधक अभिनव आनंद ने इसका उद्घाटन किया।

जीविका दीदियां पहले से ही मरीजों को शुद्ध भोजन उपलब्ध करा रही हैं। अब वे अस्पताल की साफ-सफाई और वस्त्र धुलाई का भी काम करेंगी। इस पहल से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार साहनी ने बताया कि सदर अस्पताल में साफ-सफाई और लॉन्ड्री का जिम्मा जीविका को दिया गया है। सुपौल सदर प्रखंड के भारत जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसमें 26 जीविका दीदियां काम करेंगी। सभी कार्यरत दीदियों का आईडी कार्ड बनवाया गया है।

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नूतन वर्मा ने कहा कि यह अच्छी पहल है। जीविका दीदियां बेहतर कार्य कर रही हैं। उम्मीद है कि सदर अस्पताल की स्वच्छता में अपनी भूमिका सकारात्मक रूप से निभाएंगी। इससे मरीजों को अब अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई मिलेगी।

इस मौके पर श्रवण कुमार झा, रणजीत कुमार, अशोक कुमार यादव और जीविका दीदियां मौजूद थीं।

कोई टिप्पणी नहीं