Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महात्‍मा गॉंधी ने सत्‍य और अहिंसा के सहारे संघर्ष कर देश को आजाद दिलाने में निभायी महत्‍वपूर्ण भूमिका

  • जिला कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती 


सुपौल। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव की अध्यक्षता में मनाए गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी कांग्रेसजनों के द्वारा नेता द्वय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसके बाद समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव कहा कि महात्मा गांधी विश्व के एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने अहिंसा रूप से संघर्ष कर देश को आज़ाद करवाया। वे सत्य के सहारे चालकर एक मिशाल कायम किया, गांधी जी पूर्ण स्वच्छता में विश्वास रखते थे।

स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी के प्रतिमूर्ति थे। उत्तर प्रदेश में संसदीय सचिव से राजनीति की शुरुआत कर भारत के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया एवं जय जवान-जय किसान का नारा उद्घोषित किया, जो आज भी जीवंत है। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार झा, सजीव यादव, चंद्र नारायण सिंह, शिवनंदन यादव, पीताम्बर पाठक, प्रकाश झा, प्रेमनाथ झा, पीताम्बर झा, दिलखुश कुमार, मौ नौशाद, प्रेम प्रकाश आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं