Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विकासशील इंसान पार्टी के जिला प्रभारी बने बुधन मुखिया

  • बिजेंद्र मुखिया फिर से बने जिलाध्‍यक्ष


सुपौल। सदर प्रखंड के गोठबरुआरी पंचायत के जगतपुर निवासी बुधन मुखिया को वीआईपी पार्टी के जिला प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। जिला प्रभारी बनाये जाने के बाद श्री मुखिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी हित के लिये हमेशा कार्य करेंगे। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। श्री मुखिया ने पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। श्री मुखिया के मनोनयन पर पार्टी कार्यकताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष पद पर फिर से सरायगढ़ निवासी बिजेंद्र मुखिया का चयन किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं