Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल की बैठक हरदी पूरब पंचायत में संपन्न, सदस्‍यता अभियान पर हुई चर्चा



सुपौल। हरदी पूरब पंचायत में भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई और पुराने सदस्यों का नवीकरण किया गया। साथ ही, नए सदस्य भी बनाए गए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष कार्यकाल में देश का विकास हुआ और दुनिया के मानचित्र पर भारत का दबदबा कायम हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके 18 करोड़ कार्यकर्ता हैं।

जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषि कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ। बैठक में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर, संजय कुमार चौधरी, पन्नालाल मेहता, राजेंद्र प्रसाद मेहता, सुरेंद्र प्रसाद मेहता, शंभू कामत, शंभू शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, रविंद्र भगत, सीताराम प्रसाद, मिथलेश साह, ललन कुमार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं