Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : अज्ञात लाश मिलने से मची सनसनी, शव की पहचान में जुटी पुलिस




सुपौल। वीरपुर-भीमनगर बॉर्डर रोड पर खोनटाहा के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वीरपुर थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। जानकारी अनुसार शुक्रवार को दिन के 10 बजे अज्ञात लाश खोनटाहा कोल्ड स्टोर के समीप सड़क किनारे पानी के गड्ढे में तैरती हुई दिखी। जिसको देखते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रह है कि लाश के ऊपर किसी भी प्रकार के ज़ख्म का निशान नहीं है। ऐसे में यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है इसकी मृत्यु कैसे हुई है। थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि अज्ञात लाश बरामद हुई हैं, शरीर पर किसी भी चोट के निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। बताया क‍ि पुलिस शव के पहचान में जुट गयी है। 

कोई टिप्पणी नहीं