Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : नहर में लापता महिला की खोजबीन के लिये ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, एनडीआरएफ की खोजबीन में नहर से महिला का शव बरामद





सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा कोशी कॉलोनी चौक पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल, एक विवाहित महिला की नहर में डूबने के बाद प्रशासन द्वारा शव नहीं खोजे जाने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। महिला की नहर में डूबने की घटना बुधवार को दिन के ढाई बजे हुई थी। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित कोशी कॉलोनी चौक से होकर गुजरने वाली मुरलीगंज शाखा नहर में 35 वर्षीय मीरा देवी ने बीमारी से तंग आकर छलांग लगा दी और नहर की तेज धारा और गहरे पानी में डूब गई।

लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने लापरवाही दिखाई है। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी लिखी, लेकिन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा कर गुरुवार सुबह से जदिया-त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई स्थित कोशी कॉलोनी चौक पर बस बल्ला से मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

जामकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रशासन का विरोध किया और कहा कि प्रशासन ने महिला की तलाश में नहीं उठाए ठोस कदम। जाम में फंसे लोग चिलचिलाती धूप में काफी परेशान नजर आए। एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

तकरीबन ढाई तीन घंटे बाद जाम स्थल पर त्रिवेणीगंज बीडीओ अभिनव कुमार पहुंचे और जमाकर्ताओं को समझाया। बीडीओ ने कहा कि हमलोगों को इसकी सूचना विलंब से हुई। हमलोगों ने एनडीआरएफ को इसकी जानकारी दे दिया है और कुछ देर में एनडीआरएफ की टीम यहां पहुंच रही है जिसके बाद नहर में डूबी महिला की खोजबीन शुरू हो जाएगी। जाम समाप्त करने के बाद एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर शव की खोजबीन शुरू कर दी। इसके बाद नहर में डूबी महिला का शव बरामद किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं