Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : आस्‍था व उल्‍लास के साथ मनायी गयी अनंत चतुर्दशी, प्रतिमा स्‍थापित कर की गयी पूजा-अर्चना



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के तुलसीपट्टी स्थित अनंत चौक के समीप अनंत विष्णु मंदिर में विनोद झा के नेतृत्व में दो दिवसीय अनंत चतुर्दशी पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विधिपूर्वक प्रतिमा स्थापित किया गया। जिसके बाद पंडित विष्णुकांत झा व पुजारी ब्रज किशोर झा के द्वारा मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना की गयी। पूजा को लेकर आस-पास के श्रद्धालुओं में उत्‍साह था। अनंत चतुर्दशी पूजा के बाद लोग अपने हाथों में अनंत सूत बांधा।
 
मंदिर के निर्माता सह पुजारी ने बताया कि अनंत विष्णु मंदिर हमलोगों के पूर्वजों का एक धरोहर है। बताया कि लगभग 40 वर्षों से यहां पूजा अर्चना होते आ रहा है। पहले टेंट और तंबू में पूजा अर्चना होती थी। लेकिन अब अनंत विष्णु मंदिर का मंदिर का निर्माण स्वयं के नेतृत्व में 2017 में किया गया है। कहा क‍ि अनंत विष्णु भगवान की शक्ति अपरंपार है। यहां हर भक्तों की मन्नत पूरी होती है।

कोई टिप्पणी नहीं