सुपौल। दुर्गा पूजा को लेकर किशनपुर दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को लतूरन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पूर्व के मेला समिति को भंग कर नये मेला समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार चौधरी, सचिव के रूप में विनोद कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार यादव तथा उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष कुमार यादव का चयन किया गया। दुर्गा पूजा समिति द्वारा विगत वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसमें विगत वर्षों के बचे हुए 06 लाख 23 हजार 182 रुपये पूर्व के अध्यक्ष अरूण कुमार चौधरी के पास जमा करने का निर्णय लिया। जिसके बाद किशनपुर डाकघर में खाता खोलकर उस राशि को जमा करते हुए पासबुक मंदिर में पुजारी के पास जमा करने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, उमेश प्रसाद यादव, गौरी शंकर यादव, मुन्ना कुमार गुप्ता, चंदन कुमार चौधरी, नीतीश यादव, मदन मुखिया, उपेंद्र यादव, नाथू साह, बबलू शर्मा, शत्रुघ्न मंडल, गुड्डू कुमार, मंगल यादव, ललन कुमार शर्मा, सुशील कुमार यादव, प्रवीण कुमार सिंह, गंगा मुखिया, जयप्रकाश यादव, अवधेश यादव, उमेश कुमार यादव, विनोद कुमार चौधरी, उपेंद्र कुमार यादव, विनोद चौधरी, गिरीश कुमार, बेचन पासी, अमरेंद्र चौधरी, नागेश्वर चौधरी, सुभाष कुमार, फूलो चौधरी, संजीव कुमार चौधरी, संजय कुमार, दशरथ मुखिया आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं