Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

चौघारा में लोक देवता दीना भद्री महोत्सव का हुआ आगाज, निकाली गयी विचार यात्रा



  • दीना-भद्री भारतीय जनजीवन के प्रेरणास्रोत हैं : डॉ अमन


सुपौल। भगवान दीना-भद्री के विचारों को जन-जन में पहुँचाने के उद्देश्य से गुरूवार को सुपौल सदर प्रखंड अन्तर्गत चौघारा के वार्ड नंबर-04 स्थित दीना भद्री मंदिर परिसर में चार दिवसीय लोक देवता दीना भद्री महोत्सव 2024 का विधिवत आगाज विचार यात्रा निकाल कर किया गया। विचार यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकल कर चौघारा वार्ड नंबर-03, 04, 05, 06 के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर पुनः दीना भद्री मंदिर के प्रागंण में पहुँचा। जिसमें बड़ी संख्या में दीना भद्री के भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।


 गांगो सादा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि दीना भद्री भारतीय जन जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है। दीना-भदरी का सम्पूर्ण जीवन जमींदारी-सामन्ती जुल्म के विरूद्ध में बीता। दीना भद्री गरीब परिवार के संकट मोचन है। वे ईश्वरीय शक्ति, जन कल्याणकारी कार्य और जनसेवा के कारण लोक देवता के रूप में पूजनीय है। दीना-भद्री शोषित, वंचित परिवार की रक्षा के कारण समाज के बीच जननायक के रूप में प्रसिद्ध हो गए। दीना और भदरी दोनों सहोदर भाई थे। दर्जनों जमींदार के खिलाफ उन्होंने मुस्तैदी से लड़ाई लड़ने का काम किया। भावी पीढ़ी के लिए दीना-भद्री का विचार काफी प्रासंगिक है।

 चलो चले कलम की ओर अभियान का जिक्र करते हुए डॉ अमन कुमार ने कहा कि शिक्षा इंसान का सबसे सच्चा मित्र है। शिक्षा सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली हथियार है। जिसके बल पर दुनिया बदल सकते हैं। इसीलिए हर परिस्थिति में आप लोग अपने-अपने बच्चों को पढ़ाईये। आर्थिक संकट की स्थिति में एक वक्त भुखे रहिये लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाईये। यात्रा में लोरिक विचार मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष शंभू यादव, भोला सादा, सुनील सादा, संजय सादा, छोटेलाल सादा, बेचन सादा, राम सादा, उमेश सादा, अशोक शर्मा, ललन शर्मा, कंगाली शर्मा, अकाली शर्मा, चम्पा देवी, कंचन देवी, त्रिफुलिया देवी आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।


कोई टिप्पणी नहीं