Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : मछली मारने के दौरान जाल में उलझने से युवक की डूबने से मौत




सुपौल। किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत में बुधवार को मछली मारने के दौरान जाल में उलझने से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपुरी पंचायत के मुरकुचिया गांव निवासी रविन मुखिया (32) के रूप में हुई। वह अपने साथी के साथ मोमीन टोला से पश्चिम नदी में मछली मारने गया था। जब वह जाल फेंकने के लिए गया, तो जाल उसके शरीर में उलझ गया और वह गहरे पानी में डूब गया। 

वहां मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में तीन संतान हैं और वह दो भाइयों में छोटा था। पंचायत समिति सदस्य मो इस्ताक अंसारी ने बताया कि यह घटना मछली मारने के दौरान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। डीएसपी सह थानाध्यक्ष नीतू सिंह ने घटना की पुष्टि की।

कोई टिप्पणी नहीं