Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज और छातापुर अंचल के विशेष सर्वेक्षण कार्य की हुई समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण करने का डीएम ने दिया निर्देश




सुपौल। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में लहटन चौधरी सभागार में त्रिवेणीगंज और छातापुर अंचल के विशेष सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी कानूनगों को गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि दावा और आपत्ति का निराकरण सही तरीके से हो सके। उन्होंने भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचल अधिकारियों को भी सहयोग करने का निर्देश दिया। बताया गया कि यह बैठक विशेष सर्वेक्षण कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सुनिश्चित हो सके कि सभी दावे और आपत्तियों का निराकरण उचित तरीके से हो। इस बैठक में अपर समाहर्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण और राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं