Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

शिक्षक दिवस के राजकीय समारोह में शिक्षामंत्री ने राजीव कुमार को किया सम्मानित


  • 17 वर्षों के शैक्षणिक कार्यानुभव और गणित व विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित
  • जिले में गणित व विज्ञान गतिविधियों के साथ साइंस पार्क के निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका


सुपौल। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल सभागार में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में राजीव कुमार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव एस सिदार्थ ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। राजीव कुमार पिपरा प्रखंड के चतुरी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय अध्यापक के पद पर हैं। उन्होंने किशनपुर प्रखंड के मौजहा में समाजवादी उच्च विद्यालय से शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इससे पहले में तेजेन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। उन्हें यह सम्मान 17 वर्षों के लंबे शैक्षणिक कार्यानुभव और गणित-विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। वे विज्ञान और गणित को रोचक तरीके से पढ़ाने, शैक्षणिक गतिविधियों को आयोजित करने, नवाचारों द्वारा बच्चों में नवचेतना का संचार करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक और जिला बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के संयोजक के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए है। वे विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और विज्ञान शिक्षकों को मार्गदर्शन देते रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में जिले के बच्चों ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान संगोष्ठी, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, रोल प्ले प्रतियोगिता, विज्ञान नाटक, इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता, कला उत्सव सहित अन्य गतिविधियों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उनके मार्गदर्शन में एक साथ तीन बच्चों ने जवाहर लाल नेहरु विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में तेजेन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुआरी से भाग लिया। राजीव कुमार जिला एवम राज्य स्तरीय स्त्रोत व्यक्ति के रूप कार्य कर चुके हैं। अखिल भारतीय विज्ञान शिक्षा शोध व प्रशिक्षण संस्थान पुणे ने इनोवेशन चैंपियन से सम्मानित किया। है। साइंस पार्क के निर्माण में अहम योगदान रहा। जिला प्रशासन ने विभिन्न अवसरों पर उनके सराहनीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया है। राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने पर जिले के शिक्षकों ने खुशी व्यक्त किया है। उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएनएस महिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य निखिल प्रसाद सिंह, बरुआरी के समाजसेवी सुरेश्वर प्रसाद सिंह और अन्य लोगों ने बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं