Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा ने डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान शुरू किया, मंत्री नीरज कुमार सिंह ने युवाओं को किया प्रेरित



सुपौल। भाजपा की ओर से पीएचईडी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंत्री सिंह ने युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उन्हें सोशल मीडिया पर इसको शेयर करने का आग्रह किया।


मंत्री सिंह ने बताया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हर 6 साल में सदस्यता अभियान चलाया जाता है। यह महासदस्यता अभियान 17 सितंबर तक चलेगा और इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी।


नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने कहा कि हर मोहल्ले, हर बूथ, टोले और कस्बे में युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय देखा गया। इस अवसर पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं