सुपौल। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वाधान में बिहार सरकार के मंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, नीरज कुमार बबलू एवं राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता का अभिनंदन समारोह सह वैश्य समागम सम्राट अशोक भवन परिसर में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष महामाया चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा वैश्य समुदाय को दूसरे वर्ग के जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करना चाहिए। वैश्य वर्ग के लोग अपने त्याग और समर्पण की भावना से समाज में अपनी पहचान बना सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पवन जायसवाल ने लोगों से सामूहिक विवाह का आयोजन कराने पर बल दिया। इस मौके पर नीरज कुमार गुप्ता, चंदन साह बागची, रितेश रंजन, बजरंग गुप्ता, नीलम भगत, अर्जुन गुप्ता, ललिता जायसवाल, अमर कुमार चौधरी, दिनेश गुप्ता, बबलू चौधरी, बम भोली चौधरी, महादेव चौधरी, सिकंदर साह, अशोक सम्राट, शंभू चौधरी, संतोष प्रधान, ज्ञान शंकर ज्ञानू, रामसुंदर साह, योगमाया देवी, महेंद्र साह, पंकज प्रियदर्शी, श्याम पौद्दार, ललित चौधरी, रिंकू भगत, दिलीप पूर्वे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अपने त्याग और समर्पण की भावना से समाज में अपनी पहचान बना सकता है वैश्य समाज के लोग : प्रदेश अध्यक्ष
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं