सुपौल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा के पदाधिकारियों की एक बैठक जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 29 सितंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल के आगमन पर जिला कार्यालय में उनका भव्य स्वागत करने पर विचार किया गया। बैठक में बताया गया कि मंत्री का आगमन दिन के 2:00 बजे भाजपा कार्यालय में होगा। उनके स्वागत के लिये शहर में बैनर, पोस्टर एवं तोरण द्वार लगाने पर विचार किया गया। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सुपौल आ रहे हैं। इसलिए उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा, जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, अशोक सम्राट, रंजू झा, विनय भूषण सिंह, मो जहीर, डॉ शमशाद, कुणाल ठाकुर, श्याम पोद्दार, दिनेश राम, जयंत मिश्रा, सुमन चंद, गिरीश चंद ठाकुर आदि उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर होगा भव्य स्वागत, शहर में लगाये जा रहे बैनर-पोस्टर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं