Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे लोगों को अपराधियों ने मारी गोली




सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक पुराने विवाद में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना एनएच 327 ई कटैया थुमहा के बीच की है। बताया जा रहा है कि जदिया थाना क्षेत्र के जदिया खूंट वार्ड 09 के महेन्द्र साह अपने पुत्र ललन साह और भाई योगेन्द्र साह के साथ सुपौल कोर्ट आए थे। कोर्ट में गवाही देकर एक ही बाइक से तीनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने ओवरटेक कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे।

गोली महेन्द्र साह के जांघ में, उनके भाई योगेन्द्र साह के बांह और पंजरा में और पुत्र ललन साह के सिर में एक गोली लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश पिपरा की तरफ भाग निकले। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सुपौल एसपी शैशव यादव ने बताया कि पुराने विवाद में गोलीबारी की घटना घटित हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन किया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं