सुपौल। प्रतापगंज बाजार स्थित पारख जैन धर्मशाला में भगवान श्री बलभद्र जी महाराज का पूजन ब्याहुत कलवार संघ द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंडित बलराम उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजन और आरती की। मुख्य यजमान राजकिशोर भगत और उनकी पत्नी पार्वती देवी ने निष्ठा से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर ब्याहुत कलवार समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर अपने कुल देवता को स्मरण कर सुख की कामना की। संघ के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि इस पूजन में विभिन्न स्थानों से स्वजाति बंधुओं ने भाग लिया।
पूजन के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मूर्ति और पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, और रोशनी, पानी और शौचालय की उत्तम व्यवस्था थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम और संध्या आरती के बाद मंगलवार को विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
कोई टिप्पणी नहीं