Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : जन सुराज पार्टी की जनसभा में महिलाओं की भागीदारी पर दिया गया जोर, पद यात्रा को सफल बनाने पर हुई चर्चा



सुपौल। सरायगढ़-भपटिया प्रखंड क्षेत्र के झिल्‍लाडुमरी पंचायत के दाहुपट्टी गांव में जन सुराज पार्टी की जनसभा आयोजित की गई। जनसभा की अध्यक्षता प्रखंड महिला अध्यक्ष शांति कुमारी ने की। जनसभा में दर्जनों महिला और पुरुष शामिल हुए। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पद यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रखंड महिला अध्यक्ष शांति कुमारी ने कहा कि जनसभा के माध्यम से लोगों को जन सुराज पार्टी के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से पार्टी को मजबूती प्रदान मिलेगी। जनसभा में नीतीश नंदन, ऋषभ जयसवाल, मजिबूर रहमान, बुद्धदेव यादव, रामकृष्ण सुतिहार सहित दर्जनों महिला और पुरुष मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं