Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : बजरंग दल और विहिप की बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, नए पदाधिकारियों का किया गया चयन



सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के भीमपुर स्थित भीमशंकर महादेव मंदिर में मंगलवार को बजरंग दल और विहिप की बैठक हुई, जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा की गई और नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में गोरक्षा प्रमुख अनिल कुमार ने अध्यक्षता की और संगठन विस्तार के साथ-साथ अन्य कई बिदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें से सर्वसम्मति से कई पदों पर कार्यकर्ताओं का चयन किया गया।

नए पदाधिकारियों में दीपक कुमार को प्रखंड मंत्री, रुपेश कुमार को प्रखंड सहसंयोजक, चंदन कुमार को पंचायत अध्यक्ष और त्रिभुवन सिंह को पंचायत संयोजक बनाया गया है। जिलामंत्री मुकेश यादव ने बताया कि फिलहाल सभी पंचायत का समिति पूर्ण किया जाएगा और आगे के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं