Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : गणेश महोत्सव का हुआ समापन, प्रतिमा विसर्जन के साथ गणपति बप्पा को दी गयी विदाई



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। बप्पा पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई और नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी गई। प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले कारवां के साथ श्रद्धालु जुलूस के साथ जुड़ते गए। वाहन पर सवार रिद्धि-सिद्धि विनायक की प्रतिमा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। भक्तजनों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। महिलाएं मंगलमूर्ति के समक्ष नतमस्तक होकर मंगल कामनाएं करती रहीं। विसर्जन से पहले श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान गणेश को खोईंछा भरकर विदाई दी। पंडित सोनू झा ने विसर्जन से पूर्व आहुति का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुषों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं