Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : घर से लापता व्‍यक्ति का दो दिन बाद मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस




सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पंचायत के वार्ड 14 निवासी जामुन राम के 35 वर्षीय पुत्र जय कृष्ण राम का 30 वर्षीय पुत्र जय कृष्णा राम विगत 02 सितंबर 2024 को अपने घर से सिमराही बाजार जाने के क्रम में वह लापता हो गया था। जिसको लेकर मृतक की मां अमेरिका देवी ने भपटियाही थाना में आवेदन देकर गांव के ही पड़ोसी संजय राम पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। भपटियाही थाना पुलिस ने संजय राम के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी थी। लेकिन बुधवार की सुबह में लापता युवक का शव करजाइन थाना पुलिस द्वारा बरामद किया गया। इसके बाद इसकी सूचना भपटियाही थाना पुलिस को दी गई। भपटियाही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से शव की पहचान कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उपशाखा नहर हरिराहा से लाश को बाहर निकालने के बाद मृतक के दोनों हाथ बंधा हुआ था और शरीर पर जख्म का निशान भी था। लाश देखने से प्रथम दृष्टया लगता था कि इसकी हत्या कर लाश को उप शाखा नहर में फेंक दिया गया था। इधर घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग सहित अन्य प्रकार की चर्चाएं हो रही है। जिसके कारण हत्या करने की आशंका जाहिर की जा रही है। इधर मृतक की मां अमेरिका देवी ने बताया कि उनका पुत्र लकड़ी काटने का काम करता था। मृतक को एक लड़का और दो लड़की है। जिसमे 12 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी, 10 वर्षीय पुत्री विभा कुमारी एवं 08 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मृतक के मां के आवेदन के आलोक में उनके पड़ोसी संजय राम को नामजद अभियुक्त बनाते हुए भपटियाही थाना केस संख्या 215/ 24 दर्ज किया है। वहीं घटना को लेकर आरोपी संजय राम और मृतक जय कृष्ण राम के पत्नी रीना देवी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं